
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अपने पुराने रंग में...
अपने पुराने रंग में अचानक सपा मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, दिया जीत का मंत्र

गुरुवार को जनवादी जन क्रांति यात्रा के समापन के मौके पर मुलायम सिंह यादव अचानक सपा मुख्यालय पहुंच गए। मुलायम सिंह ने अगले साल यूपी में होने वाले विधानासभा चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। मुलायम के यूं अचानक पार्टी कार्यालय आने से अखिलेश यादव के चेहरे पर नई चमक दिखाई देने लगी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, 'नेताजी का यहां आना सोने पर सुहागा हो गया।'
लम्बे समय बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुलायम सिंह यादव बिल्कुल अपने पुराने रंग में दिख रहे थे। सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखा तो उत्साह से भर गए।
मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। एक यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।
