श्रावस्ती

भारत नेपाल सीमा सर्वे के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न, सीमवर्ती जिलों के अधिकारी हुए शामिल

Swapnil Dwivedi
1 Feb 2020 9:40 AM GMT
भारत नेपाल सीमा सर्वे के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न, सीमवर्ती जिलों के अधिकारी हुए शामिल
x

संजय शुक्ला । श्रावस्ती भारत-नेपाल सीमा सर्वेक्षण सत्र 2019-20 कार्य हेतु सीमा सुरक्षा बल के 59वीं बटालियन के मुख्यालय अगैय्या (नानपारा) स्थित कतर्निया ब्लाक के सभागार में आयोजित बैठक में क्षतिग्रस्त, मिसिंग और नये सीमा स्तम्भों के निर्माण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। साथ ही नो-मैन्स लैण्ड के सर्वे पर भी चर्चा की गयी। नेपाल साइड के अधिकारियों का नेतृत्व सीडीओ डांग गोविन्द रिज़ाल व इण्डिया सादड के अधिकारियों का नेतृत्व जिलाधिकारी बहराइच शम्भु कुमार ने किया।

बैठक में मौजूद दोनों साईडों के अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में इण्डिया साइड के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे जिलाधिकारी बहराइच शम्भु कुमार ने सर्वे कार्य के लिए भारत साइड की ओर से गठित फील्ड सर्वे टीम (एफ.एस.टी.) प्रथम, द्वितीय व तृतीय टीम के सदस्यों से अपेक्षा की कि बेहतर समन्वय एवं तालमेल के साथ लक्षित कार्यों को समय से पूर्ण करायें। इस कार्य में उन्होंने अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एफ.एस.टी. को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। श्री कुमार द्वारा नेपाल साइड के अधिकारियों से भी सर्वें कार्य में सहयोग की अपेक्षा की गयी।जिलाधिकारी श्री कुमार ने नेपाल साइड के अधिकारियों को बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीमा पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं साथ ही भारत के सीमावर्ती ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। श्री कुमार ने नेपाल साइड के अधिकारियों से भी इस कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। नेपाल साइड के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे सीडीओ डांग गोविन्द रिज़ाल ने कहा कि अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जायेगा।बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक के अन्त में इण्डिया साइड के अधिकारियों की ओर से मेहमान अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सभी का शुक्रिया अदा किया। अगैय्या परिसर के हरे-भरे मैदान में फोटो सेशन के उपरान्त नेपाल साइड के अधिकारी अपने देश को रवाना हो गये।बैठक में नेपाल साईड से सीडीओ डांग गोविन्द रिज़ाल, बाॅके के कुमार बाहदुर खड़का व बर्दिया के प्रेम लाल लामिछाने, एसपी नेपाल पुलिस बर्दिया राजेश नाथ बस्तोला, डांग के जनक भट्टाराई व बाॅके के बीर बहादुर ओली, एसपी शस्त्र पुलिस बाॅके दीपक अधिकारी, बर्दिया के यादव बी.के. व डांग के हजारी लाल जायसवाल, डी.डी.आई. डांग टेकराज तिमिलसिना, बर्दिया के योगेन्द्र के.सी. व आई.ओ. बाॅके गोपाल बहादुर थापा, प्रोजेक्ट चीफ डांग महेश बहादुर सिंह, चीफ सर्वे आफिसर पूरन प्रसाद पाण्डेय, प्रोजेक्ट चीफ एफ.पी.आई.यू. बाॅके गणेश कर्माचार्या, डी.एफ.ओ. बर्दिया महेन्द्र राज वांगले, बाॅके के मोहन प्रसाद श्रेष्ठा व डांग के प्रवीन बिंदारी, सर्वे आफिसर डांग प्रकाश ओली, नेपाल के पवन कुमार खत्री, डांग के कृष्ण प्रसाद अधिकारी, बांके के छाम लाल गाहा व बर्दिया के पवन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इण्डिया साईड से जिलाधिकारी बहराइच शम्भु कुमार व जिलाधिकारी श्रावस्ती सुश्री यशु रूस्तगी, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अनूप सिंह, डीएम सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि ए.डी.एम. (वि./रा.) सीताराम गुप्ता व डीएम बलरामपुर के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच प्रदीप कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच रवीन्द्र कुमार सिंह, डी.एफ.ओ. श्रावस्ती ए.पी. यादव, कतर्नियाघाट के जी.पी. सिंह, डी.एफ.ओ. बलरामपुर के प्रतिनिधि ए.के. श्रीवास्तव, सर्वे आफ इण्डिया के सर्वेयर अनुराग कुमार शर्मा, मलिक राम वर्मा, दिनेश सिंह व जी. शंकर, एस.एस.बी. 66वीं बटालियन के बरजीत सिंह, 9वीं बटालियन के आशीष नैथानी, 43वीं के एस. कुमार व अमित सिंह, 62वीं के सी.एस. तोमर व चेतन राम साहू, 59वीं के ए.के. ओली, 70वीं के अजय पाण्डेय, एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा व मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सी.ओ. नानपारा अरूण चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags
Swapnil Dwivedi

Swapnil Dwivedi

Next Story