श्रावस्ती

अबला नहीं सबला बन रही है महिलाएं - स्वाती सिंह

Special Coverage News
26 Sep 2019 2:34 PM GMT
अबला नहीं सबला बन रही है महिलाएं - स्वाती सिंह
x

स्वप्निल द्विवेदी

बहराइच। आगामी बलहा विधानसभा उपचुनाव में मातृशक्ति को एकजुट करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से मण्ड़ी परिसर बोझिया में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास स्वाती सिंह रही। जबकि विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गोदवरी मिश्रा रही। वही मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलावती सिंह मौजूद रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने केन्द्र और प्रदेश की मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों‌ को‌ गिनाते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की मोदी और योगी सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा सजग रहती है। उन्होनें कहा कि मोदी जी ने गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना चलाकर महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया ताकि मां-बहनें धुएं से मुक्त हो जाएं।




वही राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गुण्डें और माफिया सलाखों के पीछे है। वही मोदी और योगी सरकार ने कौशल विकास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना चलाकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के रुप में महिला का नाम लाकर महिला सशक्तीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा दिया है ताकि हर परिवार की बेटी सशक्त हो। वही उन्होंने कहा कि हर परिवार को आवास और शौचालय की व्यवस्था करवायी गयी है ताकि महिलाओं को शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े।

वही पत्रकारों द्वारा आवास और शौचालय में हुए भ्रष्टाचार के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्सा नहीं जायेगा। जांच करवाकर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला महामंत्री उर्मिला शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुत्ता, विधानसभा संयोजक योगेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला महामंत्री मंजू गुत्ता, मुन्नी निषाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हेमा निगम, रंजीता कौर, सुषमा चौधरी, सुमन वर्मा, तारादेवी, अनीता जायसवाल, रीता मौर्या, मंजू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story