सीतापुर

थाली पीटने को मूर्खता का रिकार्ड कहने वाले विधायक को नोटिस!

Shiv Kumar Mishra
25 April 2020 6:47 AM GMT
थाली पीटने को मूर्खता का रिकार्ड कहने वाले विधायक को नोटिस!
x

संजय कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के अपने सीतापुर के विधायक राकेश राठौड़ को नोटिस दिया है। इससे पहले एक ऑडियो क्लिप में (अंग्रेजी से अनुदित) "सीतापुर के विधायक जी" बताए जाने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस भगाने के लिए थाली पीटने के आईडिया को "मूर्खता का रिकार्ड तोड़ना" कहते सुना गया था।

एक और ऑडियो में यही आवाज ऐसी ही बातें कहती है और तीसरे में मजाकिया लहजे में कहा गया है कि राम राज्य आ गया है। इसमें वे किसी ऐसे व्यक्ति के बात कर रहे हैं जिसके संपर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से है। तीसरे क्लिप में इस व्यक्ति को "विधायक जी" और "राठौड़ साब" के रूप में संबोधित किया जाता है।

हिन्दी में ये तीन क्लिप आने के बाद गुरुवार के नोटिस में राठौड़ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं पर ऑडियो क्लिप की चर्चा नहीं है ना ही आरोप बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि विधायक एक हफ्ते में अपना आचरण स्पष्ट करें। इस संबंध में राठौड़ की प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी क्यों उनके दोनों फोन बंद थे।

इस संवाददाता ने उन्हें एक संदेश भेजा था उसका भी जवाब नहीं मिला। अंग्रेजी में पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में। चूंकि बातचीत हिन्दी में है और अंग्रेजी अखबार ने उसका अनुवाद छापा है इसलिए उसे फिर हिन्दी करने में अंतर रहने की आशंका है। अगर कहीं हिन्दी में खबर हो या ऑडियो का लिंक मिले तो देखता हूं।

Next Story