
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- होली में योगी समर्थकों...

होली के दिन हुड़दंगियों ने जमकर बवाल काटा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार को होली के हुड़दंग में निकाले गए जुलूस में दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए और इस दौरान हुए पथराव में दो लोगों के घायल होने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि अमरोहा शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में होली के त्योहार पर डीजे की धुनों पर थिरक रहे योगी समर्थकों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर मारपीट भी की। इसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर डीजे को कब्जे में ले लिया और इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान होली के पर्व पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के आवास पर अधिकारियों का होली मिलन समारोह चल रहा था। उसी समय होली के जुलूस पर पथराव की सूचना अधिकारियों को दे दी गई।
बाद में विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर जिलाधिकारी ने इस घटना के बारे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि नमाज के समय डीजे बजाने को लेकर यह विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।