
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुल्तानपुर
- /
- सुल्तानपुर जिले में...
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले में आकाशीय बिजली से 1 की मौत,4 झुलसे
Shiv Kumar Mishra
19 Sept 2020 5:24 PM IST

x
खबर सुलतानपुर से है,जहां कई दिनों की भयंकर गर्मी और उमस के बाद आज शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे सुलतानपुर में अचानक मौसम बदलने से आकाशीय बिजली गिरने से 1 किशोर की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर लाया गया है।
दरअसल घटना सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज व गाड़ौली गांव की है। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय अफसर अली और 26 वर्षीय रज्जब अली तथा 2 हल्के झुलस गए। जबकि 15 वर्षीय किशोर साजिद अली की मौके पर ही मौत हो गई। मामला उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर के संज्ञान में है। उनके मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
Next Story