सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में किसानों का प्रदर्शन

Special Coverage News
26 Nov 2018 4:59 PM GMT
सुल्तानपुर में किसानों का प्रदर्शन
x

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ( अराजनैतिक) के बैनर तले ह्रदय राम वर्मा के नेतृव में दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कियाकिसानों का प्रदर्शनकिसानों का प्रदर्शन।

क्या है मामला

किसान नेता ह्रदय राम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता बैठक के लिये सात माह से समय माँगा जा रहा है लेकिन जिलाधिकारी के पास समय नही है, किसानों की समस्याए दिन प्रतिदिन विकट हो रही है जिसके लिये सभी किसान लोग जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया है इसी क्रम में किसान नेता ह्रदय राम वर्मा ने कहा एन एच 56 मामले में सम्बंधित बिभाग के अधिकारियो व् कर्मचारियो ने जिस किसान के खाते में 10 हजार जाना था उस किसान के खाते में 1 करोड़ रुपया भेज दिया गया है। उसके बाद कई माह से किसान के खातों को सीज कर दिया गया है और जिलाधिकारी को वार्ता करने का समय नही है।


यही नही किसान नेता वर्मा ने कहा कि धान की खरीद अभी शुरू नही हुआ और कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक हो रहा है इसी के साथ किसान नेता वर्मा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कह यह नारा है कि जनता जागरूक हो चुकी है भ्रस्टाचार खत्म हो जायेगा वही आरोप लगाते हुए किसान नेता ने कहा कि दो करोड़ का घोटाले बाज शैलेंद्र कुमार डी डी कृषि जनपद में लूट पाट कर रहा है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से किया गया तो जिलाधिकारी ने कहा कि जाँच कर पत्र शासन को भेज दिया गया है लेकिन मुख्यमंत्री जी ने रक्खा है तो हम क्या करे किसान नेता ह्रदय राम वर्मा ने कहा कि अगर जल्द किसानों की समस्याओं पर जनपद के कलेक्टर द्वारा बैठक कर वार्ता करने के पश्च्यात निस्तारण नही किया गया तो अब किसान चुप बैठने वाले नही है अब करो य मरो पर उतरे गा किसान।

Next Story