सुल्तानपुर

साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Shiv Kumar Mishra
12 March 2021 6:14 AM GMT
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x

सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव योजना की शुरुआत शुक्रवार को जनपद में की गई,इस मौके पर जिले के महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कॉलेजों में छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लिए।

आज मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव पर नगर पालिका से एक साइकिल रैली निकाली गई,जिसमें नगर में साढ़े सात किलोमीटर की निकाली गई रैली का समापन नगर के पण्डित राम नरेश त्रिपाठी सभागार की गई,अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिये पण्डित राम नरेश त्रिपाठी सभागार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रसाद विस्मिल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्राओं को शपथ दिलाई गई,वही तिरंगा के रूप में 75 गुब्बारे छोड़े गए।

वीओ-इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए लिए सरकार के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिससे कि युवाओं को आजादी के महत्व एवं बालिदानियों के बारे में जानकारी मिल सके और उनके गुणों से सीख सके। इसके तहत जन आंदोलन, भारत का स्वर्णिम इतिहास और उसके विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। अम्रत महोत्सव का यह कार्यक्रम 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा।

Next Story