सुल्तानपुर

विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारतीय ज्ञान दर्शन का लोहा मनवाया - राधामोहन सिंह

Shiv Kumar Mishra
12 Jan 2021 10:31 AM GMT
विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारतीय ज्ञान दर्शन का लोहा मनवाया - राधामोहन सिंह
x

सुलतानपुर। विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारतीय ज्ञान दर्शन का लोहा मनवाया। विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया था।इसलिए युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक होना जरूरी है।आज प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को विचारों को साकार करने का काम कर रहे हैं।

यह बाते भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा , काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सांसद मेनका संजय गांधी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित युवा प्रतिभा एवं उद्यमी सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा युवा देश का भविष्य होता है।वह राष्ट्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महती भूमिका निभाता है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, सांसद मेनका संजय गांधी , काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा , विधायक सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह एवं राजेश गौतम ने अजय कुमार तिवारी, शुभम सिंह, अमित कसौधन, अजय वर्मा, अम्बरीष सिंह सहित 32 युवा उद्यमियों एवं हाकी सोनल तिवारी, बालीवाल अनन्या सिंह, टेबल टेनिस नैना सोनी जानसी सिंह, साक्षी सिंह, आस्था पांडे, रानी पांडे, संजना निषाद, नैना सोनी, हरिओम यादव, भानु प्रकाश बारी, राणा प्रताप यादव, प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी बालीवाल वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन सहित 28 युवा खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पूर्व युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्दन नारायण सिंह, रामेन्द्र प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, मोहित सिंह, अखिलेश जायसवाल, आकाश जायसवाल आदि ने 101 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल एवं जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद का स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह को सम्मानित किया। संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।यहाँ पर उपस्थित सभी लोगों ने एलईडी पर विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह एवं मंचासीन नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पूर्व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने हनुमान मन्दिर, पीडब्लूडी चौराहा पर विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गायत्री परिवार के संयोजन में निकाली गयी साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भावना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, प्रवीण अग्रवाल, सुमन सिंह आनन्द प्रकाश द्विवेदी, प्रीति प्रकाश , संजय सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story