- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बीच रास्ते में खत्म...
बीच रास्ते में खत्म हुआ एंबुलेंस का डीजल, तड़पती रही मरीज
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे की एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस में बीच रास्ते में डीजल खत्म हो गया। इसे ट्रैक्टर से खींचकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ा। महिला अंदर तड़पती रही। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
घटना बिजनौर और मेरठ के बीच की है। बिजनौर में तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। पौड़ी हाईवे पर छोटा मवाना नगली ईशा गांव के पास अचानक एंबुलेंस थम गया। चालक ने पाया कि इसमें डीजल खत्म हो गया है। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर से मदद मांगी गई। ट्रैक्टर से बांधकर एंबुलेंस को 4 किलोमीटर तक खींचा गया। ट्रैक्टर से एंबुलेंस को खींच कर पेट्रोल पंप तक लाया गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद महिला मरीज तड़पती रही।
आज ही सीएम योगी ने दिए हैं बेहतर सुविधा के निर्देश
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तेजी से सुविधाओं का विस्तार करने को कहा है। उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अस्पतालों में जहां मानव संसाधन की कमी है वहां जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जर्जर एम्बुलेंस की गाड़ियों को रिप्लेस कर नए वाहनों को खरीदने के निर्देश दिए हैं।