उत्तर प्रदेश

जहरीले जीव ने महिला को काटा, परिजनों ने किया कुछ ऐसा हो गई मौत

Sakshi
14 May 2022 1:14 PM GMT
जहरीले जीव ने महिला को काटा, परिजनों ने किया कुछ ऐसा हो गई मौत
x
एक महिला कृषि कार्य कर रही थी, इस दौरान उसको जहरीले जानवर ने काट लिया।

उत्तर प्रदेश से अंधविश्वास का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के बड़ा मजेसरिया गांव में बीते शुक्रवार देर शाम को एक महिला कृषि कार्य कर रही थी, इस दौरान उसको जहरीले जानवर ने काट लिया। रात तक महिला ठीक थी, सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लाने से पहले झाड़-फूंक कराते रहे। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए और वहां उपचार के दौरान महिला ने अपना दम तोड़ दिया। परिजन एक-दो घंटे कर कराते झाड़ फूंक कराते रहे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की निवासी महिला का नाम रुकमणी है। कमलेश मीणा की पत्नी 60 वर्षीय रुकमणी प्रतापगढ़ के बड़ा मजेसिया थाना का है। जहरीले जीव के काटने के बाद सुबह करीब 4 बजे महिला की तबियत धीरे- धीरे ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद महिला के परिजन करीब 1 से 2 घंटे तक आस पास के गांव में झाड़-फूंक कराते रहें।

जब अचानक से तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो महिला को अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर कुछ समय बाद महिला ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली थाना पुलिस घटना की जानकारी ली। परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। महिला का एक बेटा और पांच बेटियां हैं।

Next Story