- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उन्नाव
- /
- उन्नाव गैंगरेप केस:...
उन्नाव गैंगरेप केस: कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया गवाह का शव, तनाव!
उन्नाव : बहुचर्चित उन्नाव गैंगरेप मामले के गवाह यूनुस का शव शनिवार देर रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। बीते बुधवार को संदिग्ध परीस्थितियों में यूनुस की मौत हो जाने के बाद उसके शव को स्थानीय कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। शव का अंतिम संस्कार करने से पहले परिवार ने पुलिस की इजाजत नहीं ली थी, वहीं यूनुस की मौत के बाद विवाद शुरू होने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कब्र से निकलवाने का अनुरोध किया था।
इसपर परिजनों ने शव को कब्र से बाहर निकालने का विरोध करते हुए इसे शर्रियत के खिलाफ बताया था। इसके बाद परिवार के लोग शनिवार को सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ में परिवार की मांग के बाद भी जब उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हुई तो परिजनों ने यहां मुख्यमंत्री आवास के सामने ही आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसके बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। लखनऊ में इस पूरे घटनाक्रम के बीच ही पुलिस और उन्नाव जिला प्रशासन ने जांच के लिए शनिवार देर रात मुस्लिम धर्मगुरु की देखरेख में यूनुस का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस कार्रवाई के बाद माखी में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बारे में उन्नाव के एडीएम बीएन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम धर्मगुरू की देखरेख में यूनुस के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एडीएम ने कहा कि सभी नियमों का ध्यान रखते हुए पूरी कार्रवाई को काजी साहब की देखरेख में कराया गया है।
Unnao rape case: Family members of the deceased witness in the case allegedly attempt to kill themselves in front of Yogi Adityanath's residence in Lucknow after they were allegedly not allowed to meet UP chief minister. All of them have been detained by the police. pic.twitter.com/2RE4sfppDQ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 25, 2018
बता दें कि बुधवार को इस केस के गवाह यूनुस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'उन्नाव रेप और मर्डर केस के मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और बिना पोस्टमॉर्टम दफनाए जाने से एक तरह की साजिश की बू आती है।' इसके बाद प्रशासन ने यूनुस के परिवार से शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद यूनुस के परिवार के लोग प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम योगी आदित्यनाथ से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन जब सीएम से इनकी मुलाकात नहीं हुई, तो इन सभी ने यहां मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में पीड़ित लड़की के पिता की 9 अप्रैल 2018 को माखी पुलिस स्टेशन में पिटाई के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में यूनुस चश्मदीद गवाह था। बुधवार को पीड़ित के चाचा ने कहा कि रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के इशारों पर ही सबकुछ हो रहा है और यूनुस को जहर देकर मारा गया है। गवाह की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र मिले थे, जिनके आधार पर पुलिस ने जांच के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति मांगी थी। यूनुस के परिवार के लोग पहले इसके लिए राजी नहीं हुए थे, लेकिन इन सब के बाद भी पुलिस ने धर्मगुरू की देखरेख में शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।