उन्नाव

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sujeet Kumar Gupta
7 Dec 2019 11:09 AM GMT
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
x

उन्नाव। उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों का घेराव किया है. इस बीच लखनऊ में पुलिस के खिलाफ लोगों के बीच झड़प हो रही है. लखनऊ में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस इन पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले साक्षी महाराज ने रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया. ट्वीट पर बवाल होने के बाद उन्होंने वह ट्वीट डिलिट कर दिया साक्षी महाराज गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने जेल पहुंचे थे। तब सेंगर सीतापुर जेल में बंद थे। मालूम हो कि, सेंगर पर उन्नाव की ही एक युवती ने साल 2017 में गैंगरेप का आरोप लगाया था। उन पर आरोप तय हो चुके हैं।

बतादें कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात दम तोड़ने वाली उन्नाव रेप पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार सुबह उन्नाव स्थित घर के लिए रवाना कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़िता की मौत अत्यअधिक जलने की वजह से हुई।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story