उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2022 : 18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम, जानिए- कैसे करें चेक

Arun Mishra
17 Jun 2022 12:03 PM GMT
UP Board Result 2022 : 18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम, जानिए- कैसे करें चेक
x
छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ अपना यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 देख सकते हैं।

UP Board Result 2022 : उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड यानी यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा की तारीख और समय के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 18 जून को जारी होंगे।आपको बतादें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 47,75,749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

जानिए- कैसे करें चेक

आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in से स्कोर देख पाएंगे। हालांकि इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ अपना यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2022 देख सकते हैं।

अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर मिलेगी।



Next Story