उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को फिर मिला भैंस ढूंढने का टास्क, कई जवान लगे ड्यूटी पर

Sakshi
14 March 2022 8:58 PM IST
UP पुलिस को फिर मिला भैंस ढूंढने का टास्क, कई जवान लगे ड्यूटी पर
x
समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खां की भैंस खोजने वाली पुलिस को दोबारा उसी तरह का टास्क मिला है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खां की भैंस खोजने वाली पुलिस को दोबारा उसी तरह का टास्क मिला है। बता दें कि देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक किसान की भैंस और पड़िया को ढूंढने के लिए दर्जनभर पुलिसकर्मियों ने खाक छानी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेताओं के फोन पर सक्रिय हुई पुलिस ने चार घंटे तक तलाश की लेकिन भैंस का पता नहीं चला। पुलिस की यह सक्रियता क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव निवासी महेंद्र सिंह पशुपालक भी हैं। रविवार की रात उन्होंने अपनी भैंस और पड़िया को दरवाजे पर बांधा हुआ था। देर रात दोनों गायब मिले। सोमवार तड़के इसकी जानकारी होने पर किसान ने गांव में चारों ओर तलाश शुरू की।

पता न चलने पर उसने इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता अजय सिंह को दी। अजय सिंह ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अनिल कुमार को दी। इसी बीच सत्ताधारी दल के अन्य नेताओं के फोन आने शुरू हो गए।

इसके बाद आनन-फानन में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने किसान से मामले की जानकारी ली और गांव में तलाश शुरू कराई। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी भैंस और पड़िया का पता नहीं चल सका। बता दें कि शाम को किसान महेंद्र सिंह ने चोरी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।

Sakshi

Sakshi

    Next Story