
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युपी पुलिस ने किया एक...

x
पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। बता दें कि पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। इस मामले में हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
Next Story