
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP STF ने 1 लाख...
उत्तर प्रदेश
UP STF ने 1 लाख इनामिया गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर मे किया ढेर, सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़
Arun Mishra
5 Jan 2024 10:14 AM IST

x
गैंगस्टर विनोद उपाध्याय प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची मे शामिल था।
लखनऊ : यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सुल्तानपुर में 1 लाख इनामिया गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर मे ढेर कर दिया। अयोध्या के रहने वाले विनोद उपाध्याय पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। गैंगस्टर विनोद उपाध्याय प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची मे शामिल था।
यूपी एसटीएफ ने सुल्तानपुर में उसकी गतिविधि के संबंध में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ ने एक अभियान चलाया और लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया और उसने अपनी पहचान विनोद उपाध्याय के रूप में बताई। पुलिस ने कहा कि विनोद को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
Next Story