उत्तर प्रदेश

यूपी: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 12 अक्टूबर को निकालेगी कलश यात्रा

Desk Editor
11 Oct 2021 7:28 AM GMT
यूपी: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 12 अक्टूबर को निकालेगी कलश यात्रा
x
मोर्चा की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 अक्तूबर तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा और आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो 12 अक्तूबर से देशव्यापी आंदोलन होगा। 12 अक्तूबर से लेकर 25 अक्तूबर तक का कार्यक्रम जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर योगेंद्र यादव ने बताया कि लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 12 अक्टूबर को कलश यात्रा निकालने जा रही है बताया जा रहा है कि इसके जरिए बीजेपी सरकार को घेरा जाएगा लखीमपुर खीरी हिंसा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

मोर्चा की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 अक्तूबर तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा और आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो 12 अक्तूबर से देशव्यापी आंदोलन होगा। 12 अक्तूबर से लेकर 25 अक्तूबर तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। लखीमपुर कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किया है कि हिंसा का जवाब शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक जन-आंदोलन के जरिए दिया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा संतोषजनक कार्रवाई ना किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगा। मोर्चा की मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। गिरफ्तारी की जाए। वहीं हत्या के आरोपी मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा (मोनू) और उसके सहयोगियों सुमित जायसवाल और अंकित दास को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 11 अक्तूबर तक कार्रवाई चाहिए, अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 अक्तूबर को देशभर में शहीद किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Next Story