उत्तर प्रदेश

UPSSSC PET 2023 की Answer Key हुई जारी, सवाल को लेकर ऑब्जेक्शन उठाने का भी दिया गया ऑप्शन

Sonali kesarwani
7 Nov 2023 7:35 AM GMT
UPSSSC PET 2023 की Answer Key हुई जारी, सवाल को लेकर ऑब्जेक्शन उठाने का भी दिया गया ऑप्शन
x
UP PET एग्जाम के लिए Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में कैंडिडेट्स दिए गए निर्देश के मुताबिक Answer Key पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

UP PET एग्जाम के लिए Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में कैंडिडेट्स दिए गए निर्देश के मुताबिक Answer Key पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। UP PET एग्जाम में शामिल होने वालों कैंडिडेट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से UPSSSC PET 2023 की Answer Key जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in(http://upsssc.gov.in/) पर जाकर Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

28-29 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा

UP PET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अगस्त 2023 तक थी। आपको बता दें कि इस एग्जाम का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में हुआ था।

ऐसे चेक करें UP PET Answer Key

1. Answer Key चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर Notice Board के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद UPSSSC PET 2023 Exam Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर Answer Key PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।

5. इसके बाद अपने सेट के मुताबिक, Answer Key डाउनलोड करके चेक करें।

इस दिन आएगा रिजल्ट

UP PET एग्जाम के लिए Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी ऑप्शन दिया गया है। ऐसे में कैंडिडेट्स दिए गए निर्देश के मुताबिक Answer Key पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। Answer Key पर मिले ऑब्जेक्शन को परीक्षा विशेषज्ञ सॉल्व करेंगे। इसके बाद फाइनल Answer Key और रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने से पहले कमीशन की ओर से फाइनल Answer Key जारी की जाएगी।

Also Read: AMU के दो छात्र का निकला ISIS आतंकी संगठन से कनेक्शन, यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story