वाराणसी

वाराणसी में डूबी नाव! सभी 34 लोग सुरक्षित वाराणसी पुलिस और स्थानीय मल्लाहों का जताया आभार...

Gaurav Maruti Sharma
26 Nov 2022 3:55 AM GMT
वाराणसी में डूबी नाव! सभी 34 लोग सुरक्षित वाराणसी पुलिस और स्थानीय मल्लाहों का जताया आभार...
x
वाराणसी में डूबी नाव! सभी 34 लोग सुरक्षित वाराणसी पुलिस और स्थानीय मल्लाहों का जताया आभार...

वाराणसी में आज सुबह एक नाव हादसा हो गया। 34 लोगों से सवार एक नाव बीच गंगा नदी में डूब गई। वाराणसी पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं स्थानीय मल्लाहों के सहयोग से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दो लोग अस्वस्थ दिखे हैं। तो उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल में भर्ती किया गया है।


वाराणसी में आज सुबह एक नाव दुर्घटना हो गई। दरअसल केरल और आंध्रा से आया यात्रियों का ग्रुप केदार घाट से गंगा उस पार जाने के लिए नाव पर सवार हुआ। नाव पर कुल 34 लोग सवार थे। जैसे ही नाव राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने बीच गंगा नदी में पहुंची अचानक से उसमें पानी भर गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नाव को चलाने वाले दोनों नाविक मौके से कूद कर भाग गए। तो जैसे ही नाव पलटी उस पर सवार लोगों ने बचाओ बचाओ के नारे आवाज दी। इस पर यह घटना होता देख तुरंत मौके पर वाराणसी पुलिस, जल पुलिस और स्थानीय मल्लाहों ने के उन्हें बचाने के लिए नाव से निकल पड़े। तत्काल 10 मिनट के अंदर सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 2 लोग जो कि पति-पत्नी के रूप में है। उनकी हालत प्राथमिक उपचार लायक लगी तो उन्हें तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनकी हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। एक यात्री सुमन ने बताया कि जब हम लोगों ने हेल्प हेल्प की आवाज दी तो अपनी जान की परवाह ना करते हुए वाराणसी एडमिनिस्ट्रेशन के लोग और सिविल ड्रेस में लोगों ने हम लोगों को बचाया। उन्होंने इसके लिए वाराणसी पुलिस को थैंक यू बोला है। वहीं अन्य यात्रियों ने महादेव एवं गंगा मैया का आभार जताया कि उन्होंने इस गंभीर दुर्घटना में सभी को सुरक्षित बचाया।


पुलिस कर रही है मामले की जांच...

नाव पर इस तरह की घटना हो जाने पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने इस घटना को का कड़ा संज्ञान लिया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि आज सुबह एक नाव केदार घाट से यात्रियों को लेकर गंगा उस पार जा रहा था। बीच नदी में उसका पटरा टूट जाने के कारण उसमें पानी भर गया। जिससे लोग डूबने लगे मौके पर हमारी पुलिस बल, जल पुलिस एवं स्थानीय महलाहों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाया। इस पूरे मामले में नाव चलाने वाले नाविक अमित मांझी का नाम सामने आया है। उसपर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Next Story