वाराणसी

CAA का विरोध-प्रदर्शन व पथराव करने वालों का प्रशासन ने जारी किया पोस्टर

Sujeet Kumar Gupta
24 Jan 2020 9:39 AM GMT
CAA का विरोध-प्रदर्शन व पथराव करने वालों का प्रशासन ने जारी किया पोस्टर
x

वाराणसी। वाराणसी के बेनियाबाग मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह 'हम भारत के लोग' बैनर तले प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 13 पुरूष और 6 महिलाओं का पोस्टर जारी किया है और सूचना देने वालों के लिए 5000 के इनाम की भी घोषणा की गई है।

बताते चलें कि गुरुवार को धारा 144 लागू होने के बावजूद बेनियाबाग मैदान में महिलाएं धरने पर बैठ गईं और जब पुलिस महिलाओं को उठाने लगी तो मैदान के बाहर मौजूद भीड़ शोर मचाकर दौड़ते हुए अंदर घुसी। आरोप है कि पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए तो पुलिस ने भी लाठी पटक कर सभी को खदेड़ दिया था। इस बीच धरने पर बैठीं महिलाएं अपने घरों के लिए निकल गईं थीं। मैदान में मौजूद छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story