वाराणसी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के अध्यक्ष बने गौरव कपूर

Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2021 4:53 PM GMT
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के अध्यक्ष बने गौरव कपूर
x

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने श्रीमती प्रियंका गांधी की संस्तुति और श्रीमती सोनिया गांधी के आदेश से वाराणसी के उभरते युवा कांग्रेस नेता गौरव कपूर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अहम विभाग रिसर्च विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने गौरव कपूर की मेहनत, प्रतिभा और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण चुनावी साल में उन्हें यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरव कपूर पद संभालने के बाद श्रीमती प्रियंका गांधी और कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लल्लू जी को रिसर्च विभाग की सूचनाओं की रिपोर्टिंग करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि नई टीम से कांग्रेस को एक दिशा मिलेगी और उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर गौरव कपूर को बधाई और शुभकामना दी है।

Next Story