
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी
- /
- मासूम बच्ची के साथ...
मासूम बच्ची के साथ रेप! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

वाराणसी में ननिहाल में रह रही 4 साल की मासूम के साथ शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मासूम की नानी की शिकायत के आधार पर रोहनिया थाने की पुलिस ने आरोपी बंदेपुर (खलीलपुर नई बस्ती) निवासी मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
बहला-फुसलाकर ले गया था अपने साथ
रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्र को तहरीर दी। महिला ने बताया कि 4 साल की उसकी नातिन उसके पास रहती है। बीती 6 अक्टूबर की शाम शराब के नशे में धुत होकर फर्नीचर का काम करने वाला मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना उसके घर आया। घर के सामने सड़क पर खेल रही उसकी नातिन को मूसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद काफी देरी तक नातिन का पता नहीं लगा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत कर रहा था
महिला ने बताया कि उसकी बेटी मासूम को खोजते हुए मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना के घर पहुंची। वहां उसकी बेटी ने देखा कि मासूम निर्वस्त्र पड़ी हुई है और मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। महिला ने बताया कि उसकी बेटी शोर मचाते हुए मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना के चंगुल से मासूम को छुड़ा कर भाग कर अपने घर आई। महिला की तहरीर के आधार पर रोहिनया थाने में मूसे विश्वकर्मा उर्फ झरना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रोहनिया विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।