- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी
- /
- कितनी बुरी तरह भीड़...
कितनी बुरी तरह भीड़ इन्स्पेक्टर को पीट रही है, वीडियो देखकर उड़ जायेंगे होश!
विकास पाठक, वाराणस
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजली चोरी की जांच करने गए एक पुलिस इन्स्पेक्टर पर लोगों ने हमला कर दिया। इन्स्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव को बुरी तरह पीटा गया, जिसके चलते उनके चेहरे से खून निकलने लगा। जानकारी के मुताबिक, यह हमला आरओ प्लांट के संचालक इमरती लाल और क्षेत्रीय लोगों ने किया। पुलिस ने इमरती लाल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि इमरती लाल पुलिस विभाग में फॉलोवर के पद पर तैनात हैं।
यह घटना भीड़भाड़ वाले पांडेयपुर इलाके की है। अवैध रूप से आरओ प्लांट चलाने वाले और दुकानदार व ठेले वालों द्वारा कटिया लगाकर बिजली चोरी की सूचना पर पावर कॉरपोरेशन के इंस्पेक्टर रविवार दोपहर जांच के लिए इलाके में पहुंचे थे। विराटनगर कॉलोनी में एक आरओ प्लांट का बिजली कनेक्शन चेक करने के बाद वह जब पांडेयपुर चौराहे पर पहुंचे, तभी लोगों ने उनकी गाड़ी रोक हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनके चेहरे से खून निकलने लगा।
थाने के बगल हुई घटना लेकिन नहीं पहुंची पुलिस
बताया गया कि इन्स्पेक्टर पर जिस जगह हमला हुआ, वहां से कुछ कदम की दूरी पर ही पांडेयपुर पुलिस चौकी है लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव किसी तरह से खुद को हमलावरों से बचाते हुए गाड़ी से निकल भागे। इसके बाद सीधे कैंट थाने पहुंचे। कैंट थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरओ प्लांट के संचालक ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिल कर इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव पर हमला किया। मेडिकल मुआयना कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कैंट थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद इमरती लाल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, 'इमरती लाल को सस्पेंड किया जा रहा है और पुलिस उसे और उसके दोनों बेटों को तलाश रही है। अवैध आरओ प्लान्ट्स पर नकेल कसने के लिए फूड सेफ्टी ऐंड ड्रग विभाग की टीम को पांडेयपुर और उससे लगे इलाकों में अभियान चलाने को कहा गया है।'
बुलन्दशहर की तरह #वाराणसी में आज राजनैतिक संरक्षण पाए गुंडों ने एक @Uppolice पुलिस इन्स्पेक्टर की बीच सड़क हत्या करने की कोशिश करी ।
— Pankhuri Pathak پنکھڑی (@pankhuripathak) June 9, 2019
आज पुलिस अपनी सुरक्षा करने लायक़ भी नहीं रही ।
मोदी - योगी राज में "अच्छे दिन" यही हैं । pic.twitter.com/kiqDcFc282