वाराणसी

वाराणसी पुलिस के नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार! कहा - ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान...

Gaurav Maruti Sharma
1 Dec 2022 8:18 AM GMT
वाराणसी पुलिस के नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार! कहा - ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान...
x
वाराणसी पुलिस के नए कमिश्नर ने संभाला कार्यभार! कहा - ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान...

वाराणसी जिले के नए पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने आज जिले का चार्जभर संभाल लिया। कल देर रात उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर एवं जैन मंदिर में दर्शन पूजन किया। अशोक मुथा जैन वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के दूसरे पुलिस कमिश्नर बनाए गए है।


वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने आज वाराणसी जिले का चार्जभर संभाला लिया। देर रात काशी पहुंचे नए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर व जैन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद आज सुबह सबसे पहले उन्हें सर्किट हाउस में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से जिले का चार्ज संभाल लिया। हमारे संवाददाता गौरव मारुति ने जब उनसे बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि वाराणसी में ट्रैफिक एक गंभीर समस्या है। इसको हल करने के लिए हम एक रोडमैप बनाएंगे। इसके अलावा थाने में आने वाले सभी फरियादियों के साथ उचित व्यवहार हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले कुछ सालों में वाराणसी शहर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए इसकी सुरक्षा भी हम सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन हम इसे सभी के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण करेंगे। अवैध रूप से नशे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ हम आने वाले दिनों में विशेष रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story