उत्तर प्रदेश

युवती ने यमुना में लगाई छलांग तो लोग बनाने लगे वीडियो, भैंस चराने वाले युवक ने बचाई जान

Sakshi
22 April 2022 4:09 PM GMT
युवती ने यमुना में लगाई छलांग तो लोग बनाने लगे वीडियो, भैंस चराने वाले युवक ने बचाई जान
x
यमुना में युवती के कूदने पर बड़ी संख्या में लोग जहां वीडियो बना रहे थे, वहीं भैंस चराने वाले एक व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया।

मध्य प्रदेश के मथुरा जिले के कृष्णापुरी चौराहे से लक्ष्मी नगर जाने वाले यमुना पुल पर शुक्रवार को एक ही घटना में इंसान के रूप में देखे गए। यमुना में युवती के कूदने पर बड़ी संख्या में लोग जहां वीडियो बना रहे थे, वहीं भैंस चराने वाले एक व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया।

मामला शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे का है। यमुना पार लक्षमी नगर की एक युवती यमुना पुल पर पहुंची और उसने यमुना में छलांग लगा दी। यह देख वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। युवती को डूबते देख किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि इसकी वीडियो बनाने लगे तभी समीप ही भैंस चराने वाले अशोक बिहार सदर निवासी मनोज यादव की निगाह उस ओर गई। मनोज ने बगैर पल गंवाए युवती को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। युवती गहरे पानी में थी।

तेजी से तैरते हुए अशोक युवती तक पहुंचा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद अशोक उसे किनारे की ओर ले चला। इस दौरान यमुना पुल पर भीड़ एकत्र हो चुकी थी लेकिन किसी ने भी इसमें मनोज की मदद करने का प्रयास नहीं किया। काफी मशक्कत के बाद मनोज उस युवती को बीच टापू पर ले गया। इस दौरान युवक इतना थक गया कि युवती को किनारे करने के बाद वह खुद हांफते हुए गिर पड़ा। कुछ देर बाद कुछ लोग नाव द्वारा वहां पहुंचे और युवती को नाव से गए।

युवती को डूबने से बचाने वाले करीब 50 वर्षिय मनोज यादव ने बताया कि वह पुल के पास भैंसों को बांधकर बैठे हुए थे तभी पुल से युवती के कूदने की आवाज के साथ शोर सुनाई दी। देखा तो युवती डूब रही थी। यह देख वह तुरंत यमुना में कूद पड़े। उन्होंने बताया कि युवती के समीप पहुंच उन्होंने अपना तहमद उतारकर युवती को पकड़ा दिया तथा कहा कि वह उन्हें नहीं इस तहमद को पकड़ ले। इसके बाद वह तहमद के सहारे युवती को यमुना किनारे ले आए।

Next Story