देहरादून

आतिफ़ अपना नाम अभिषेक बताकर करता रहा रेप और फिर किया दोस्तों के हवाले

Shiv Kumar Mishra
12 Oct 2023 10:07 AM GMT
आतिफ़ अपना नाम अभिषेक बताकर करता रहा रेप और फिर किया दोस्तों के हवाले
x
Atif kept raping by telling his name as Abhishek and then handed him over to his friends.

हरिद्वार में एक युवक आतिफ़ ने अपना नाम अभिषेक बता धर्म और नाम-पहचान छिपाकर सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की प्रीति ( बदला नाम ) से दोस्ती की। बाद में उसने अपने साथियों संग मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़ित का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी मांगे गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभिषेक उर्फ आतिफ, कपिल और गौरव परमार निवासी रुड़की को नामज़द करते हुए FIR की हैं।

पीड़ित युवती शाहजहांपुर क्षेत्र में रहती है। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई। युवक ने उसे अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर मंगलौर क्षेत्र में लाया और उसके साथ दुराचार किया।

घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने अपने एक अन्य मित्र से उसे मिलवाया और उसके साथ मिलकर दुराचार किया। बाद में पता चला कि आरोपी अभिषेक का असली नाम आतिफ है। पीड़ित ने करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों अभिषेक उर्फ आतिफ, कपिल और गौरव परमार सभी निवासी रुड़की के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Next Story