उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल शपथग्रहण LIVE: सतपाल महाराज बने मंत्री, जानें- किन नए 11 चेहरों को मिली एंट्री

Arun Mishra
12 March 2021 12:14 PM GMT
उत्तराखंड: मंत्रिमंडल शपथग्रहण LIVE: सतपाल महाराज बने मंत्री, जानें- किन नए 11 चेहरों को मिली एंट्री
x
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सभी संभावित मंत्री पहले ही राजभवन पहुंच गए थे। सतपाल महाराज और बंशीधर भगत मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

शपथग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से कहा कि चार सालों में जो कार्य हुए हैं उन्हें नीचे तक ले जाया जाएगा। पिछले कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अब तक का काम ऐतिहासिक रहा है।

ये बने मंत्री -

मंत्री बने स्वामी यतीश्वरानंद। वे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की ली। वे नरेंद्र नगर से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री बनीं रेखा आर्य। वे कुमाऊं की सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉक्टर धन सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। वे श्रीनगर से विधायक हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री बने गणेश जोशी। वे मसूरी से विधायक है। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यशपाल आर्य ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे बाजपुर से विधायक हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिशन सिंह चुफान बने मंत्री। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ। वे डिडीहाट से विधायक हैं।

हरक सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बंशीधर भगत ने ली मंत्री पद की शपथ।

सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ।

Next Story