वायरल

VIDEO : बिल्डिंग में आग लगते ही 40 फीट की ऊंचाई से कूदे दो मासूम बच्चे, इसके बाद जो हुआ वो...

Arun Mishra
23 July 2020 12:08 PM IST
VIDEO : बिल्डिंग में आग लगते ही 40 फीट की ऊंचाई से कूदे दो मासूम बच्चे, इसके बाद जो हुआ वो...
x
फ्रांस में दो बच्चे जलती हुई बिल्डिंग से नीचे कूदे और एक दम ठीक हैं। दोनों बच्चों का बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति 40 फीट से नीचे कूदे और एक दम ठीक हो। ये पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन जनाब ये सपना हकीकत बन चुका है। फ्रांस में दो बच्चे जलती हुई बिल्डिंग से नीचे कूदे और एक दम ठीक हैं। दोनों बच्चों का बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

ये वीडियो फ्रांस के ग्रेनोबल शहर का है। जहां पर एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। अपार्टमेंट में आग लगते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। इसी आग में बच्चे फंस गए। ये दोनों बच्चे सगे भाई हैं जिनकी उम्र तीन और दस साल है। ये दोनों भाई अपने अपार्टमेंट में फंस गए। दोनों भाइयों ने बिना समय गवाए जान बचाने के लिए 40 फीट से छलांग लगा दी। इन दोनों भाइयों को ऐसा करता देख हर कोई भौचक्का था। इसके बाद जो कुछ भी हुआ वो सपने से कम नहीं है।



वीडियो में आप देखेंगे कि जलती इमारत से जैसी हो दोनों भाई कूदे तो नीचे खड़े बचाव दल की टुकड़ी ने उन्हें पकड़ लिया। सीसीटीवी न्यूज के अनुसार इस वीडियो को पड़ोसियों ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में बिल्डिंग में भयंकर आग साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई दरवाजे से बाहर नहीं आ सकते थे क्योंकि दरवाजा बाहर से लॉक था। दोनों भाई फिलहाल सही सलामत हैं। हालांकि बच्चों को पकड़ते वक्त बचाव दल सहित कुछ और लोगों की हड्डी टूट गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Story