वायरल

मॉडल सुरभि ने कूड़े के ढेर पर किया कैटवॉक,वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

मॉडल सुरभि ने कूड़े के ढेर पर किया कैटवॉक,वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
x
रांची के झिरी में कचरा डंपिंग यार्ड से हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मॉडल सुरभि ने कचरे पर कैटवॉक किया

रांची:झारखंड की राजधानी रांची से मिस झारखंड रह चुकी सुरभि की एक कूड़े के ढेर में कैटवॉक करने वाली तस्वीर सामने आई है.जिसने सबको चौका दिया.दरअसल रांची के झिरी में कचरा डंपिंग यार्ड से हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मॉडल सुरभि ने कचरे पर कैटवॉक किया।आपको बता दे कि सुरभि मिस झारखंड रह चुकी हैं.

वही,मॉडल सुरभि का कहना कि देश के कई कचरा डंपिंग यार्ड में प्रोसेसिंग प्लांट लगा कर कचरा साफ किया जा रहा है, लेकिन रांची में ऐसा नहीं हो रहा है। इससे आसपास के लोग बीमार हो रहे हैं। इस फोटो शूट के पीछे उद्देश्य था कि इस समस्या को देश-दुनिया के सामने लाया जाए।

शूट के दौरान सुरभि को लाल ड्रेस इसलिए पहनाया गया कि यह संदेश जाए कि कि कचरे को डंप करने के बाद प्रोसेसिंग नहीं होना खतरे का कारण बनेगा। हालांकि शूट के बाद सुरभि के पांव में इंफेक्शन हो गया और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा।

मॉडल सुरभि को कचरे के ढेर पर कैटवॉक करते देख आसपास काफी लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोग उन्‍हें देखकर हैरान थे। मिली जानकारी के अनुसार रांची का कचरा झिरी में फेंका जाता है। इससे झिरी में कचरे का पहाड़ बन गया है। लोगों का कहना है कि रांची के रिंग रोड से गुजरते वक्त जब झिरी आता है, बदबू के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया है। बदबू से बचने के लिए लोग अपने वाहनों के शीशे बंद कर लेते हैं।

मॉडल सुरभि ने कहा कि उन्‍होंने इसी समस्या को आम करने के लिए यहां कैटवॉक किया और वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद इसे वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर पर सुरभि का कैटवॉक तकरीबन आधे घंटे तक चला।

इस बारे में रांची नगर निगम के नगर आयुक्‍त मुकेश कुमार ने मीडिया से कहा कि नगर निगम, कचरे को रिसाइकिल करने की योजना बना चुका है। यहां कचरा रिसाइकिलिंग प्लांट लगाया जाएगा। टेंडर हो चुका है। उन्‍होंने बताया कि जल्द ही झिरी में कचरा निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा। इस प्‍लांट से बिजली उत्पादन और प्‍लास्टिक के अन्‍य सामान बनाने की भी योजना है।


Next Story