कोलकाता

TMC विधायक अर्जुन सिंह BJP में हुए शामिल उधर तृणमूल कांग्रेस के नेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Special Coverage News
15 March 2019 1:30 PM GMT
TMC विधायक अर्जुन सिंह BJP में हुए शामिल उधर तृणमूल कांग्रेस के नेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
x
चार बार के विधायक अर्जुन सिंह का पार्टी छोड़कर जाना ममता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के साथ वर्चस्‍व की लड़ाई लड़ रही ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है। टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता हासिल कर ली। चार बार के विधायक अर्जुन सिंह का पार्टी छोड़कर जाना ममता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरी तरफ आज तृणमूल कांग्रेस यूथ के जनरल सेक्रेटरी सम्राट टोपादर ने टीटागढ़ थाने में एक शिकायती पत्र दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नारा है ट्रिपल एम लेकिन अर्जुन सिंह ने ट्रिपल एम (मा,माटी, मानुष) को ट्रिपल एम (मनी, मनी, मनी) कहा है जिसके तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है. जिससे हमने अर्जुन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है.

पढ़िए- क्या शिकायती पत्र में क्या लिखा है ?




भाटपाड़ा से टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके मुकुल रॉय की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए।

भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए काफी मेहनत कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में उसके प्रदर्शन में सुधार होगा। मंगलवार को ही टीएमसी के सांसद अनुपम हाजरा के साथ कांग्रेस विधायत दुलाल चंद्र बार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक खगेन मुर्मू भी भाजपा की सदस्यता ली थी। किसी जमाने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे बोलपुर से तृणमूल सांसद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जनवरी में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।




तृणमूल कांग्रेस में लगातार विधायक और सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं।



Next Story