कोलकाता

West Bengal: बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष भाजपा में शामिल, नागरिकता पर........

Sujeet Kumar Gupta
5 Jun 2019 2:22 PM GMT
West Bengal:  बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष भाजपा में शामिल, नागरिकता पर........
x
बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष ने कोलकाता में भाजपा की सदस्यता ली है।

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल लोस परिणाम के बाद वहा के राजनीति में उठा पठक जारी है। और सत्तारुढ़ पार्टी से जुड़ने का होड़ मच गया है। वही आज बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष कोलकाता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। जब उनसे उनकी वर्तमान नागरिकता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया।

इससे पहले भी टीएमसी के कई विधायक और कार्यकर्ता भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कर चुकें है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढते जनाधार से टीएमसी के अंदर खलबली मची हुई है। और पार्टी के टूटने से सीएम ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर कर चुकी है। और भाजपा पर अनैतिक आरोप लगाई है। 17वीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की। इस लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारा झटका लगा है और उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story