
- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल में भाजपा...
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, BJP सांसद अर्जुन सिंह की तृणमूल में हुई वापसी
Arun Mishra
22 May 2022 5:55 PM IST

x
बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो गए हैं। बैरकपुर से भाजपा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। सिंह 2019 चुनाव से पहले भाजपा में आए थे और बैरकपुर से सांसद बने थे। सिंह बंगाल विधानसभा में भाटपारा से 4 बार विधायक रह चुके हैं।
Next Story