Archived

यहां बन रही है दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत, भूकंप भी नहीं हिला पाएगा

Vikas Kumar
21 Feb 2018 9:50 AM GMT
यहां बन रही है दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत, भूकंप भी नहीं हिला पाएगा
x
दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत को बनाने में 36 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें इमारत के चारों साइड एक बालकनी के साथ साथ हर फ्लोर के टॉप पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे

नई दिल्ली : आपको ये जानकर हैरानी होगी की जापान दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत बना रहा है। ये इमारत को बनाने के लिए योजनाएं तैयार हो गयी है।

जापान के टोकियो में बनने जा रही इस हैरतअंगेज इमारत को जापानी कंपनी सुमिटोमो फोरेस्ट्री तैयार करेगी। इस नई इमारत को W350 प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है। इस गगनचुंबी इमारत को बनाने में 36 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इमारत में अंदर के बीम्स और ब्रेसिज़ लकड़ी और स्टील को मिलाकर बनाई जाएगी। इसे बनाने में 10 फीसदी तक स्टील और 1 लाख 80 हजार क्यूबिक मीटर लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें इमारत के चारों साइड एक बालकनी भी दी जाएगी।

इमारत में हर फ्लोर के टॉप पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। इस इमारत में घर, ऑफिस, दुकानें व होटल भी होंगे। योजना के मुताबिक 2041 तक ये इमारत बन कर तैयार हो जाएगी।

जापान अक्सर भूकंप के कारण सुर्खियों में रहता है। इस तरह बीम्स और ब्रेसिज़ से बनी इमारत जापान में आने वाले भूकंप को आसानी से रोक पाएंगे। आपको बता दें 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो में बन रहे स्टेडियम के डिजायन में भी लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें:

OMG: इस शख्स ने कचरा समझकर कूड़े में फैंक दिए 12 लाख रुपए, फिर...

OMG: ठंड की वजह से झील में ही जम गए मगरमच्छ, सामने आया खौफनाक वीडियो

फ्लाइट के अंदर लड़की ने अंडरवियर सुखाने के लिए किया ऐसा जुगाड़, VIDEO वायरल

एस्किलेटर पर इस शख्स ने किया 'खतरनाक स्टंट', वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

VIDEO: महिला ने 'जूली-जूली' और 'मीना' गाने पर किया ऐसा डांस, भौचक्के रह गए लोग

Next Story