- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
सीएम योगी का वीडियो हुआ वायरल, 9 घंटे में डेढ़ लाख लोंगों ने देखा!
शिव कुमार मिश्र
22 March 2017 1:52 AM GMT
x
नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज योगी आदित्यनाथ लोकसभा पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा पहुंचकर अपना संबोधन भी किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ़ की। आदित्यनाथ योगी ने कहा. 'मैं पार्टी के नेता और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया। जिन परिस्थितियों में मोदी जी सरकार आयी, उस वक्त अर्थव्यस्था गिर रही थी और देश में अविश्वास का माहौल था। पिछले तीन साल में मोदी सरकार अपने काम से सफल हुई है।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नोटबंदी का भी जिक्र किया। योगी ने कहा कि नोटबंदी के बाद पूरी दुनिया इस बात को जानने के लिए उत्सुक थी कि इसका क्या असर हो सकता है। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी के बावजूद देश की विकास दर 7.9 के पार जा रही है। यह दुनिया भर के लिए कौतूल का विषय है। मैं इसलिए वित्त मंत्री का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने लोककल्याणकारी योजनाएं लाईं।'
योगी ने कहा कि 2014 से पहले तमाम प्रकार की भ्रांतियां और भ्रम पैदा किए जाते थे। पीएम मोदी ने तब भी दृढ़ता से कहा था कि हमारी सरकार देश के आम नागरिक के लिए काम करेगी। किसी पंथ और जाति के आधार पर भेद नहीं किया जाएगा। योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने काम-काज से इस बात को साबित भी कर दिया। योगी ने इस दौरान रोजगार और महिलाओं के लिए लाई गईं स्टार्टअप और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का जिक्र भी किया।
योगी ने कहा, 'इस देश में ढाई साल के भीतर जितनी तत्परता से लोककल्याणकारी योजनाएं आईं वह दुनिया में एक आदर्श के रूप में देखा जा रहा है।' योगी बोले, 'पूर्वी भारत उपेक्षित था। मैं स्वयं पूर्वी उत्तर प्रदेश से आता हूं। हम अपनी बात रखते थे। कोई सुनता नहीं था। 26 सालों से गोरखपुर का खाद कारखाना बंद था। पीएम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस खोला। अब काम शुरू हो गया है। 2019 से पहले खाद उत्पादन का काम शुरू भी हो जाएगा।' उन्होंने पूर्वी यूपी में महामारी बन चुकी इन्सेफेलाइटिस का भी जिक्र किया। योगी ने कहा, 'मैं लगातार सदन में चिल्लाता था। पूर्वी इन्सेफेलाइटिस से मरने वाले 90 फीसदी बच्चे दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के थे, लेकिन उनका कोई सुनने वाला नहीं था।'
योगी ने यूपी की पूर्ववर्ति सरकारों पर भी हमला बोला। योगी ने कहा, ' मेरी पार्टी ने मुझे यूपी की सेवा का दायित्व सौंपा है। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ढाई साल में केंद्र की मौदी सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये यूपी को दिए, लेकिन महज 78 हजार करोड़ रुपये खर्च हो पाए। पिछली सरकारों के पास उनके पास प्लान नहीं था। यूपी में मिला जनादेश उन लोगों पर एक तमाचा है। हम सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर शासन करेंगे। हर जाति हर वर्ग के विकास के लिए काम करेंगे।'
देखें वीडियो अगले पेज पर
शिव कुमार मिश्र
Next Story