Archived

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी

Vikas Kumar
1 Sep 2017 5:45 AM GMT
राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी
x

रोहतक : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में सोमवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। राम रहीम को रेप के दोनों मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई। उसे दोनों ही सजा बारी-बारी से भुगतनी होंगी।

सजा कम कराने के लिए राम रहीम ने बीमारी का भी बहाना बनाया लेकिन वह उसके काम न आया। मेडिकल टीम ने जांच में उसे फिट पाया। वहीं इस मामले में गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने के मामले में पुलिस ने उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद राम रहीम के सुरक्षाकर्मी उसे कोर्ट से भगाकर लेकर जाना चाहते थे। इस पूरे मामले की साजिश हनीप्रीत ने रची थी, जिसके चलते पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं हनीप्रीत के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस ने उसके और डेरे के प्रवक्ता के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वे कहीं विदेश ना भाग जाए।

पुलिस ने हनीप्रीत इंसा सहित आदित्या इंसा और पवन इंसा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ये तीनों राम रहीम के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। हनीप्रीत को पिछले कई दिनों से पुलिस तलाश कर रही है।

आपको बता दें हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं और वह सोशल मीडिया पर वह खुद को ''पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री'' बताती हैं। हनीप्रीत ने राम रहीम की फिल्मों में अभिनय और निर्देशन भी किया है। ट्विटर पर हनीप्रीत के दस लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

यह भी पढ़ें:-

गुरमीत राम रहीम ने भागने के लिए बनाया था गुप्त प्लान, ऐसे हुआ फेल

गुरमीत राम रहीम के घर से मिला कई आपत्तिजनक सामान, देख कर पुलिस भी रह गई दंग

Next Story