दुनिया की सबसे 'खतरनाक' कार से लाल किला पर PM मोदी की हुई ग्रैंड एंट्री, खूबियां ऐसी कि टैंक भी है फेल

Update: 2022-08-15 05:38 GMT

Independence Day 2022 PM Narendra Modi car: आज पूरा देश आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा दिखाई दे रहा है। ऐसे में आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की तरफ रवाना हुए तो पूरी दुनिया कि निगाहें उनकी कार पर अटक सी गई।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर आज लाक किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की एंट्री उनकी Range Rover Sentinel से हुई। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित और खतरनाक कारों में से एक है। ऐसे में आज हम आपको पीएम मोदी (PM Narendra Modi car) की Range Rover Sentinel के सभी खास फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

दुनिया की सबसे सुरक्षित कार

PM Modi की Range Rover Sentinel किसी भी तरह से हमले को आसानी से झेल सकती है। यही कारण है कि इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार किया जाता है। यह एक आर्मर्ड व्हीकल है, जिस पर बम और गोलियों का असर नहीं पड़ता है। इसकी सेफ्टी फीचर्स का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह IED ब्लास्ट तक को आसानी से झेल सकती है।

पंचर होने के बाद भी चलती रहेगी कार

PM Modi की Range Rover Sentinel का टायर डैमेज होने के बावजूद 100 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है। यह कार पानी, कीचड़ और पत्थरों के बीच भी आसानी से चल सकती है।

साभार NBT

Tags:    

Similar News