दो बच्चों की मां ने मंदिर के की शादी, फिर प्रेमी संग खाया जहर

नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके के जरा देवी मंदिर में दो बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली।

Update: 2022-03-29 08:02 GMT

बिहार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नालंदा जिले के राजगीर थाना इलाके के जरा देवी मंदिर में दो बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद झाड़ी में जाकर दोनों ने जहर खा लिया। बता दें कि दोनों की पहचान औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोहिमा गांव निवासी चंद्रदेव सिंह का पुत्र विकास कुमार और महिला की पहचान खुदमा गांव निवासी मणिकांत वर्मा की पत्नी अभिनाश सिन्हा के रूप में की गई है।

बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रेमिका की मौत हो गयी। जबकि प्रेमी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो राजगीर कुंड में स्नान के बाद दोनों जरा देवी मंदिर समीप घंटों बैठ कर बातचीत कर रही थी। इसके बाद उसके साथ आया युवक मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर दे दिया। इसके बाद दोनों झाड़ियों के पीछे चले गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में दोनों को बरामद किया। 

पुलिस ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल से भी विम्स रेफर कर दिया गया था। युवक औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोइमा गांव निवासी चंद्रदेव सिंह का पुत्र विकास कुमार है। महिला की पहचान खुदमा गांव निवासी मणिकांत वर्मा की पत्नी अनिभा सिन्हा के रूप में की गयी है।

महिला के परिजन ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वह बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी है। इधर, विकास की बहन ने फोन पर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। शनिवार तक वहीं था। राजगीर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज की दौरान महिला की मौत हो गयी।

Tags:    

Similar News