'व्हाट इज सेक्सी' की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल, सेक्सी आंखों का मिला तमगा

Update: 2016-03-26 12:26 GMT

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती को सलाम करने वाले भारतीयों की कोई कमी नहीं है , लेकिन अब प्रियंका की खूबसूरती की दुनिया भी दीवानी हो गई है। क्वॉन्टिको में एफबीआई एजेंट बनकर दुनिया भर के दर्शकों को मदहोश कर देने वाली प्रियंका को इनरवियर कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट की 'व्हाट इज सेक्सी' सूची में शामिल किया गया है। प्रियंका को इस सूची में सर्वाधिक सेक्सी आंखों का तमगा मिला है।

विक्टोरिया सीक्रेट से मिले इस तमगे से प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी इस खुशी को एक फैन क्लब द्वारा किए गए ट्वीट को रि-ट्वीट कर जताया है।




गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मेंस मैगजीन एस्क्वायर के लिए बिकिनी में ग्लैमरस फोटो शूट कराया था। वहीं कुछ दिनों पहले हॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकअप कलाकार डॉनल्ड सिमरॉक ने प्रियंका को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बताया था।
Tags:    

Similar News