इस एक्ट्रेस ने पोल डांस कर मचाया धमाल, देखिए- वीडियो
आशका का इस बार तस्वीरें नहीं बल्कि आशका का पोल डांस सोशल मीडिया पर खूब आग लगा रहा है।
मुंबई : टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया इन दिनों अपनी घरेलू जिंदगी में बिजी हैं। आशका गोराडिया नागिन 2 में नजर आई थी। सोशल मीडिया पर आशका खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी हॉट-हॉट तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं। लेकिन इस बार तस्वीरें नहीं बल्कि आशका का पोल डांस सोशल मीडिया पर खूब आग लगा रहा है।
इस वीडियो में आशका शॉट्स पहन हुए है और पोल पर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब आशका ने पोल डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हो। इससे पहले भी वह कई फोटो और वीडियो शेयर कर चूकी हैं।
आशका गोराडिया ने सोनी टीवी पर कुसुम (2003-2005) में कुमुद की भूमिका की। लागी तुझसे लगन में कलावती की भूमिका निभाने के बाद वह काफी मशहूर हुई। आशका गोराडिया ने तमाम टीवी शोज करने के साथ ही मॉडलिंग भी की है। वह कई फैशन इवेंट्स में रैंप वॉक कर चुकी हैं।