Jayeshbhai Jordaar Trailer: रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग देख हैरान रह जाएंगे आप, फिल्म जयेशभाई जोरदार का दिलचस्प है ट्रेलर

रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Update: 2022-04-19 06:28 GMT

रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के पहले से ही सोशल मीडिया पर इसका बज़ था, लोग बेसब्री से इस ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह हर बार कुछ नया लेकर आते हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा लोगों को हैरान कर देते हैं। इस बार भी रणवीर अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

रणवीर का किरदार हंसमुख और मजाकिया होने के साथ सुपर इंटेलीजेंट भी है। ये एक ऐसा हीरो है जिसे हर कोई पसंद करता है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Full View


फिल्म में शालिनी पांडे, रणवीर सिंह की वाइफ के रोल में हैं। शालिनी को आपने 'अर्जुन रेड्डी' में प्रीति के रोल में देखा है। फिल्म में बोमन ईरानी भी हैं जो रणवीर सिंह के पिता के रोल में हैं, वहीं रणवीर की मां का रोल किया है रत्ना पाठक ने। फिल्म गुजरात के एक गांव में बसी है जहां सरपंच बोमन ईरानी को पोता चाहिए और रणवीर दूसरी बार भी बेटी के पिता बनने वाले होते हैं। जबसे पता चला है कि दूसरी भी बेटी होने वाली है तो उसकी जान बचाने के लिए रणवीर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ भाग जाते हैं।

 जयेशभाई जोरदार 13 मई 2022 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News