भगवान का रोल निभाने वाले पीयूष सहदेव ने किया अभिनेत्री से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीयूष की पूर्व पत्नी अकांगक्षा रावत ने कहा कि उसकी पीयूष से अप्रैल से न तो कोई बातचीत हुई है और न ही वह उससे मिली है।

Update: 2017-11-25 09:14 GMT

मुंबई: 'देवों के देव...महादेव', 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'बेहद' जैसे टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं। 'देवों के देव...महादेव' में उन्होंने भगवान राम का किरदार टीवी स्टार पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने एक महिला टीवी कलाकार के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर किरन काले ने पीयूष सहदेव की रेप के मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि की है। काले के बयान के अनुसार पीयूष के खिलाफ 20 नवंबर को रेप के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के बाद 22 नवंबर को पीयूष को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन पीयूष को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 27 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पीयूष के पिता कुलवीर सिंह का कहना है कि वे इस घटना के बारे में कुछ भी नही जानते हैं। 

वहीं पीयूष के बड़े भाई और टीवी स्टार गिरीश सहदेव ने भी इस प्रकरण पर अभीतक कुछ नहीं कहा है। टाइम्स नाउ के अनुसार पीयूष की पूर्व पत्नी अकांगक्षा रावत ने कहा कि उसकी पीयूष से अप्रैल से न तो कोई बातचीत हुई है और न ही वह उससे मिली है। बता दें कि अकांगक्षा ने पीयूष के खिलाफ क्रूरता और शोषण के मामले में केस दर्ज कराया था। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई।

Tags:    

Similar News