Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Ayesha Singh और Aishwarya Sharma ने इंस्टाग्राम पर एक दूजे को किया अनफॉलो, क्या शिव ठाकरे है इसकी वजह?

Ayesha Singh and Aishwarya Sharma cold war: खबरें आ रही है की सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को ब्लॉक कर दिया है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं की ऐसा इसलिए है क्योंकि आयशा खतरों के खिलाडी 13 में शिव ठाकरे का समर्थन कर रही हैं।

Update: 2023-05-31 09:45 GMT

Ayesha Singh and Aishwarya Sharma cold war: स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों अपने करेंट ट्रैक की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सीरियल में आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा की एक्टिंग ने सभी दर्शकों को बांधे हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है की आयशा सिंह और शो में लीड एक्ट्रेस रह चुकी ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं की इसकी वजह शिव ठाकरे हो सकती है। जूम टीवी की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है की ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस बात को देख फैंस इस बात का जिम्मेदार शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को बता रहे हैं। दरअसल आयशा सिंह खतरों के आयशा खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में शिव ठाकरे को सपोर्ट कर रही है। इसी बात की वजह से शयद ऐश्वर्या ने आयशा को ब्लॉक या अनफॉलो किया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि शयद ऐश्वर्या ने आयशा को इंस्टाग्राम पर सॉफ्ट ब्लॉक किया है। वहीं दूसरा यूजर कहता है कि आयशा और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो , हम जानते हैं कि सेट पर किस तरह के दोनों के वाइब्स थे।

आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच चल रही थी कोल्ड वॉर

शो के दौरान खबरें आ रहीं थी की आयशा और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में कोल्ड वॉर चल रही है। इसी वजह से दोनों एक दूसरे के साथ रहना तो दूर तस्वीर भी क्लिक नहीं कराती थीं। उस समय भी आयशा सेट पर ऐश्वर्या से दूरी बनाए रखती थीं। एक समय ऐसा भी था जब आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा पक्की सहेलियां हुआ करती थीं। हालांकि समय के साथ आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता कमजोर पड़ गया। ऐश्वर्या शर्मा के शो छोड़ने के बाद भी आयशा ने उस पर कोई रियेक्ट नहीं किया था। जानकारी के लिए बता दें की अब ऐश्वर्या शर्मा के बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा भी शो को अलविदा कह रहे हैं।

Tags:    

Similar News