आपदा के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘2018: एवरीवन इज ए हीरो’ को ऑस्कर 2024 में मिली एंट्री, मलयालम में बनी है फिल्म

हिंदी सिनेमा के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। मलयालम फिल्म 2018: एवरीवन इज ए हीरो का ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। बता दें कि ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली है।

Update: 2023-09-27 10:14 GMT

हिंदी सिनेमा के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' का ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। बता दें कि ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली है। 'लगान' के बाद से किसी भी भारतीय एंट्री को बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेशन नहीं मिला है। 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर पुरस्कार 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।ऑस्कर 2024 के लिए सिलेक्ट करने से पहले द केरल स्टोरी (हिंदी), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (हिंदी), बालागम (तेलुगु), वालवी (मराठी), बाप्ल्योक (मराठी) और 16 अगस्त, 1947 (तमिल) सहित 22 फिल्म पर विचार किया गया था।

आपदा के मुद्दे पर आधारित है कहानी

फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' की कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ पर बेस्ड है। मूवी में बाढ़ के सामने इंसानियत की जीत को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। केरल में आई बाढ़ ने कुछ हिस्सो को बुरी तरह से तबाह कर दिया था। यह मलयालम सिनेमा की दुनिया में एक बेहतरीन फिल्म साबित हुई, जिसने गर्व से मलयालम सिनेमा का नाम ऊंचा किया और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। यही नहीं, यह फिल्म ने अभी तक तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों का खिताब हासिल किया। दूरदर्शी जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लचीलेपन को दर्शाती है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कलाकार टोविनो थॉमस ने कहा, 'ऑस्कर के लिए भारत की इस फिल्म को चुना जाना वास्तव में हमारी फिल्म के लिए एक बेहद यादगार पल बन गया है।

Also Read: अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ लोगों को आई पसंद, सच्ची घटना पर बनी है फिल्म

Tags:    

Similar News