मध्यप्रदेश में हर सर्वे में घट रही है BJP की सीटें, ताज़ा सर्वे में 55 सीटों पर सिमटती नज़र आई BJP

यदि यही ट्रेंड मतदान तक बरकरार रहा तो इस बार बीजेपी का 50 से कम सीटों के साथ सत्ता से बेदख़ल होना तय है।

Update: 2023-06-05 10:56 GMT

मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां BJP पिछले 18 वर्षों से प्रदेश की सत्ता में क़ाबिज़ है, वहीं कांग्रेस 2018 में सरकार बनाने के बाद विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का शिकार हुई और वापस BJP सत्ता में लौट आयी।

कांग्रेस के पास 2018 के अपने 15 महीनों का कार्यकाल और कमलनाथ जैसे निर्विवाद और अनुभवी नेता का साथ है, जिसे लेकर वह जनता के बीच पहुँच रही है। BJP के ऊपर 18 वर्षों की देनदारियां और अधूरी घोषणायें हैं जो गंभीर सत्ता विरोधी लहर (एंटी इनकम्बेंसी) का रूप ले चुकी है।

पिछले पाँच महीने में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर छ: अलग अलग सर्वे सामने आये हैं। सभी सर्वे में एक समानता यह है कि BJP की सीटें लगातार घटती जा रही है और कांग्रेस की सीटें बढ़ती जा रही है।

आईये एक नज़र डालें अब तक 6 सर्वे पर

जनवरी 2023

संघ का एक सर्वे सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ जिसमें बीजेपी 103 सीटों के साथ सरकार से बाहर जा रही है।

फ़रवरी 2023

कांग्रेस का एक आधिकारिक सर्वे सामने आया जिसमें बीजेपी 95 सीटों सिमटती नज़र आ रही है।

मार्च 2023

इंटेलिजेंस का एक गोपनीय सर्वे लीक हुआ जिसमें बीजेपी को 80 से भी कम सीटें मिलती नज़र आ रही है।

अप्रैल 2023

दैनिक भास्कर एवं ईएमएस समेत कई समाचार समूह के सर्वे प्रशासनिक हल्क़ों में तेज़ी से वायरल हुए जिसमें बीजेपी 70 सीटों पर सिमट रही है।

मई 2023

ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एक सर्वे हुआ जिसमें बीजेपी को मात्र 65 सीटें मिलती नज़र आ रही है।

जून 2023

नवभारत समाचार ने एक सर्वे प्रकाशित किया जिसमें बीजेपी को मात्र 55 सीटों के साथ सत्ता से बाहर होते बताया गया है।

उपरोक्त सभी सर्वे का ट्रेंड बता रहा है कि कांग्रेस तेज़ी से बढ़त बनाते हुये जनता की आवाज़ बन रही है, वहीं बीजेपी की हालत दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है। यदि यही ट्रेंड मतदान तक बरकरार रहा तो इस बार बीजेपी का 50 से कम सीटों के साथ सत्ता से बेदख़ल होना तय है।

Similar News