आसमां से ग्वालियर में गिरे 6 से 10 किलो वजनी गोले...खेत में हुए दो फीट गहरे गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत! जांच के लिए बुलाई टीम

ग्वालियर के भितरवार और शिवपुरी के सीहोर में 7 गोले गिरे। इससे ग्रामीणों में डर फैल गया।

Update: 2023-08-19 05:43 GMT
आसमां से ग्वालियर में गिरे 6 से 10 किलो वजनी गोले...खेत में हुए दो फीट गहरे गड्ढे, ग्रामीणों में दहशत! जांच के लिए बुलाई टीम
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौकानें वाली खबर सामने आ रही है. ग्वालियर जिले के भितरवार व शिवपुरी के सीहोर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 30 किमी की रेंज में आसमान से सात गोले गिरे। ग्वालियर के भितरवार और शिवपुरी के सीहोर में 7 गोले गिरे। इससे ग्रामीणों में डर फैल गया। आसमान से चमकदार गोले गिरने से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी व बम डिस्पोजल दस्ता मौके पर पहुंचा।

टीम के मुकेश शर्मा ने बताया कि गोले टाइटेनियम धातु से बने हैं और संभवतः यह गोले सैटेलाइट या अंतरिक्ष यान से हाइड्रोजन फ्यूल खत्म होने पर गिरे हैं। भितरवार में 4, बेलगढ़ा में 1 व सीहोर क्षेत्र में 2 गोले गिरे हैं। गोलों को एकत्रित कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। यहां गोलों का वजन किया गया तो वह 6 से 10 किलो के निकले। गोला गिरने से खेत में करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया था। ग्वालियर के एसएसपी राजेश चंदेल ने बताया कि गोलों से खतरा नहीं है। 

प्रत्यक्षदर्शी रामलखन धानुक ने बताया, 'यह गोलाकार वस्तु 50 किलो से अधिक वजन की है।' इसे देखने बड़ी संख्या में लोग खेतों में पहुंच गए। जिन्हें थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने गोले से दूर हटाया। भितरवार एसडीएम डीएन सिंह भी जौरा श्यामपुर गांव पहुंचे।

यह क्या और किस धातु का है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गोलाकार वस्तु आसमान से घूमती हुई खेत में आकर गिरी। इसके बाद घूमते हुए ही दूसरी जगह पहुंच गई।

Tags:    

Similar News