प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ पर एफआईआर दर्ज

Update: 2016-07-15 13:02 GMT
पुणे: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के खिलाफ पुणे में एक एफआईआर दर्ज कराई है। उनपर एक 'द मगशाॅट लाउंज' पब के बाहर हुक्‍का परोसने का आरोप है। पुणे के कोरेगांव पार्क में अपने भाई के इस पब का इनॉगरेशन 2014 में प्रियंका ने किया था।

पब में हुक्का पार्लर चलाने की इन्फॉर्मेशन मिलने पर आधी रात को रेड मारी गई। इस दौरान वहां मौजूद 16 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 18 हुक्का भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सिद्धार्थ चोपड़ा और पब के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हाल ही में सिद्धार्थ चोपड़ा ने पुणे में पार्टनरशिप के तौर पर एक पब-लाउंज खोला है। इसी साल मई में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच पर यहां सट्टा लगा रहे कुछ लोगों को पकड़ा गया था।
Tags:    

Similar News