'राब्ता' के टाइटल ट्रैक में दीपिका पादुकोण को देखते रह जाएंगे आप!

Update: 2017-04-27 08:47 GMT
मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की फिल्म राब्ता के टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इस गाने में लिरिक्स तो बेहतरीन हैं हीं लेकिन दीपिका पादुकोण का लुक कमाल है।  इस गाने में उनकी परफॉर्मेंस इसमें चार चांद लगा रही है। पद्मावती की शूटिंग में बिजी दीपिका के फैन्स के लिए यह गाना एक अच्छी ट्रीट है।

राब्ता फिल्म का यह टाइटल ट्रैक सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद के सॉफ्ट रोमांटिक गाने 'राब्ता' का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य और इर्शाद कामिल ने मिलकर लिखा है और प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। रोमांटिक गानों में अपना आवाज का जादू भरने वाले अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने इसे मिलकर गाया है। इस गाने की शूटिंग बुडापेस्ट में हुई है। सुशांत की ये फिल्म नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म में कृति सैनन के अलावा जिम सरभ भी हैं। 

'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज किजा जा चुका है। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सुशांत और कृति रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Full View
Tags:    

Similar News