'क्राइम पेट्रोल' में इंस्पेक्टर का रोल करने वाली इस एक्ट्रेस की खुली पोल, पुलिस के भी उड़े होश!

सीरियल में किया जाने वाला स्पेशल इनविस्टिगेशन देख उसे लोगों को अपना शिकार बनाने आइडिया आया...

Update: 2017-07-12 10:28 GMT
नई दिल्ली : टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल करने वाली एक्टर पूजा जाधव ने एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया। हालांकि जब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोप झूठा निकला और पैसे ऐंठने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी के साथ पूजा जाधव की मदद करने वाले दों साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस ने दस लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगों से उसने लाखों रुपए ऐंठे हैं। एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की।

सीरियल में किया जाने वाला स्पेशल इनविस्टिगेशन देख उसे लोगों को अपना शिकार बनाने आइडिया आया। पूजा और उसके साथी माया सावंत, रविंद्र सिरसाम और अन्य लोगों का गिरोह था जो बिल्डर बिजनसेमैन की रेकी करता था। एक्ट्रेस इन लोगों से नजदीकियां बढ़ाती थी और बाद में अपने जाल में फंसाती थी। उनसे फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद धमकाना शुरू कर देती थी।

इसी दौरान खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहलवाने वाली उसकी साथी माया और रविंद्र भी पीड़ित पुरुष को पुलिस थाने ले जाने की धमकी देते थे। बेइज्जती से घबराकर पीड़ित रुपए देकर चुप हो जाते थे और पूजा और उसका गैंग फिर नए शिकार की तलाश में जुट जाता। अब तक 10 लोगों को गैंग ने अपना शिकार बना लाखों रुपए ऐंठे हैं।
Tags:    

Similar News