'छक्का' कहने वाले को करण जौहर ने दिया करारा जवाब

Update: 2017-04-24 09:57 GMT
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर को ट्विटर पर एक व्यक्ति ने 'छक्का' कहा जिसका करण जौहर ने करारा जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसा कहने वाला शख्स जल्द ही ठीक हो जाएगा। 

दरअसल, एक पत्रकार के साथ करण के साक्षात्कार वाले वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा कि एक छक्का दूसरे छक्के का इंटरव्यू ले रहा है। यूजर को करारा जवाब देते हुए करण ने ट्वीट किया कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। अपनी दवाइयां लेना ना भूलें।


करण हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। 44 वर्षीय जौहर ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है। उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है। यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया गया हो। सेरोगेसी की मदद से पिता बने करण ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि ट्विटर पर कई बार उनका मजाक उड़ाया जा चुका है।
Tags:    

Similar News